लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में पहली से सातवीं तक की कक्षाओं के लिए खुलेंगे विद्यालय

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:48 IST

Open in App

शिमला, आठ नवंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहली से सातवीं तक की कक्षाओं के लिए विद्यालयों को खोलने का फैसला किया है जिन्हें कोविड महामारी के चलते बंद कर दिया गया था।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि विद्यालयों को खोलने का निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में तीसरी से सातवीं तक के कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दस नवंबर से तथा पहली एवं दूसरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर से विद्यालय खोलने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने बसों को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने का भी फैसला किया जो पहले 50 फीसद क्षमता के साथ चल रही थीं।

राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में 10 -15 दिसंबर तक आहूत करने की सिफारिश भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू