लाइव न्यूज़ :

समूचे महाराष्ट्र में चार अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:36 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर समूचे महाराष्ट्र में चार अक्टूबर से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा, “ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों में पांचवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।”

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके अलावा राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

इससे पहले केवल उन इलाकों के स्कूलों में ही ऐसी कक्षाएं संचालित की जा रही थी, जहां कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में थी।

राज्य सरकार के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऐसी कक्षाएं अभी नहीं आयोजित होंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, “हालांकि पूरे राज्य में स्कूल फिर से खुलेंगे, विद्यार्थियों के लिए स्कूल आने की कोई बाध्यता नहीं है। यदि वे कक्षाओं में उपस्थित होना चाहते हैं, तो इसके लिए उनके माता-पिता की सहमति आवश्यक होगी।"

उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक 70 प्रतिशत से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को इच्छुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल