लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पहली से पांचवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे विद्यालय: बसावराज बोम्मई

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य में पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुलेंगे और सरकार इस संबंध में शीघ्र ही घोषणा करेगी।

बोम्मई ने कहा, ‘‘ विशेषज्ञ समिति पहल ही रिपोर्ट दे चुकी है, हम आदेश जारी करेंगे। इस बारे में, कि कक्षाएं कब से शुरू होंगी तथा अन्य ब्योरों को लेकर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के साथ बैठक करेंगे। ’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि चर्चा के बाद पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के वास्ते विद्यालय खोलने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

कोविड-19 के मामले में गिरावट के बाद सरकार ने छठी से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए छह सितंबर को तथा नौंवी से 12 वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए 23 अगस्त को विद्यालयों को खोल दिया था।

प्राथमिक एवं द्वितीयक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने सोमवार को कहा था कि राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिश के आधार पर पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए लिए विद्यालय खोले जायेंगे । उन्होंने कहा था, ‘‘यदि वे 21 अक्टूबर से कहते हैं तो हम 21 अक्टूबर से खोल देंगे, यदि वे एक सप्ताह बाद कहेंगे तो हम एक सप्ताह बाद विद्यालय खोलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान