लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिए निर्देश

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2020 13:31 IST

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 2,258 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2.87 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,472 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस संबंध में रविवार को निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली: कोरोना को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस संबंध में रविवार को निर्देश दिए हैं। अब दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले, 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। 

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने जारी गाइडलाइन में कहा था कि 21 सितंबर से अगर 9वीं से 12वीं क्लास के छात्र अपने स्कूल जाना चाहें और टीचर की सलाह लेना चाहें तो वे अपने पेरेंट की लिखित सहमति के साथ जा सकते हैं। हालांकि, अगर स्कूल और छात्र का घर कन्टेनमेंट जोन में नहीं है तो ही इजाजत होगी। लेकिन यह स्वैच्छिक होगा। 

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 2,258 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2.87 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,472 हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2,920 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,87,930 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 5,472 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 2,57,224 लोग स्वस्थ हो गये है या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमनीष सिसोदियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा