लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिये पांच फरवरी से खुलेंगे स्कूल

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिये सभी स्कूल पांच फरवरी से खोल दिये जाएंगे। साथ ही आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कॉलेज तथा डिग्री एवं डिप्लोमा संस्थानों को भी खोल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शर्ते वहीं रहेंगी जिनकी घोषणा 18 जनवरी को 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिये स्कूल खोलते समय की गई थी।

सिसोदिया ने कहा कि छात्र अभिभावकों की अनुमति के बाद ही कक्षाओं में आ सकेंगे। शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और सभी स्कूलों तथा कॉलेजों से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने की आशा की जाती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए दिल्ली में पांच फरवरी से नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिये स्कूल खोल दिये जाएंगे। साथ ही कॉलेज तथा डिग्री डिप्लोमा संस्थानों को भी खोल दिया जाएगा। छात्र माता-पिता की अनुमति के बाद ही कक्षाओं में आ सकेंगे। ''

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पढ़ाई को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो संभव नहीं होगी। हालांकि, स्कूल और कॉलेजों के दोबारा खोले जाने का मकसद छात्रों को अपने प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करने में सहायता उपलब्ध कराना है।

इस बीच, दोबारा स्कूल खोले जाने को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए परीक्षा निर्देश जारी किए हैं।

11वीं कक्षा के छात्रों के प्रोजेक्ट और आंतरिक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर एक मार्च से आयोजित की जाएंगी।

डीओई ने कहा कि स्कूल नौवीं कक्षा के लिए पहली एवं दूसरी आवर्ती परीक्षाएं फरवरी के चौथे सप्ताह में और मार्च के तीसरे सप्ताह में आयोजित कर सकते हैं।

पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किये जाने से पहले से स्कूल बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस