लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में स्कूल पूरे दिन की कक्षाओं के लिए फिर से खुले

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:34 IST

Open in App

पुडुचेरी, तीन मार्च पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूल बुधवार को पूरे दिन की कक्षाओं के लिए फिर से खुल गए। ये स्कूल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बंद थे।

स्कूल शिक्षा निदेशक टी रुद्र गौड़ ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सप्ताह के सभी छह दिनों (सोमवार से शनिवार) के लिए कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं स्कूल के समय के अनुसार चलेंगी।

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए पिछले साल मार्च से संस्थान बंद थे। हालांकि सरकार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को पिछले छह अक्टूबर से विषयों के बारे में संदेह और स्पष्टीकरण के लिए कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी थी।

छात्रों को उनके अभिभावकों के सहमतिपत्र पेश करने पर कक्षाओं में बैठने की अनुमति दी गई थी।

पुडुचेरी प्रशासन ने कला और विज्ञान अंतिम वर्ष की कक्षाओं के लिए महाविद्यालयों को छात्रों के लिए 17 दिसंबर को खोले थे।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन ने पिछले कुछ दिनों में दोपहर का भोजन और नाश्ते की योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए पुडुचेरी और उसके आसपास के स्कूलों का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?