लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फिर से खुले स्कूल

By भाषा | Updated: November 16, 2021 13:17 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर पश्चिम बंगाल में लगभग 20 महीने के लंबे अंतराल के बाद नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल मंगलवार को फिर से खुल गए।

स्कूलों के दोबारा खुलने से जहां बच्चों और शिक्षकों में खुशी है, वहीं अभिभावकों का एक वर्ग इसको लेकर चिंतित भी है।

राज्य में प्राथमिक और आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन रूप में ही जारी रहेंगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा है कि धीरे-धीरे सभी विद्यार्थियों को कक्षाओं में वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

राज्य सरकार द्वारा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समय में कक्षाएं शुरू करने के घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्यभर के विभिन्न स्कूलों के प्रवेश द्वारों पर विद्यार्थी सुबह से ही कतारबद्ध दिखाई दिए।

इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोविड संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं और मानदंडों का कड़ाई से पालन हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos