लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में सोमवार से स्कूल खुले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:59 IST

Open in App

देहरादून, दो नवंबर उत्तराखंड में सोमवार से दसवीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए ज्यादातर स्कूल खुल गए लेकिन छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही ।

हालांकि, कई प्रतिष्ठित निजी स्कूल अभी नहीं खुले हैं और माना जा रहा है कि कोविड दिशानिर्देशों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे भी जल्द ही खोल दिए जाएंगे ।

आठ महीने बाद 10 वीं और 12 वीं के लिए खुले स्कूलों में कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए गये है। स्कूलों के गेट पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी और मास्क पहनकर न आने वाले छात्रों को मास्क दिया गया । स्कूलों की इमारतों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और छात्रों के बैठने की व्यवस्था में सामाजिक दूरी का पालन किया गया ।

सोमवार से न खुलने वाले कई प्रतिष्ठित निजी स्कूल संचालकों ने बताया कि दीवाली के बाद स्कूल खोल दिए जाएंगे ।

केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों को खोले जाने के संबंध में निर्णय लेने का जिम्मा राज्य सरकारों पर डाले जाने के बाद उत्तराखंड सरकार ने दो नवंबर से 10 वीं और 12 वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया था ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में रविवार को कहा था कि बोर्ड का इम्तहान देने वाले 10 वीं और 12 वीं के बच्चों के लिए कक्षाएं शुरू करने के बाद उसके अनुभवों के आधार पर आगे अन्य बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर विचार होगा ।

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की 14 अक्टूबर को हुई बैठक में दसवीं और 12वीं के स्कूल दो नवंबर से खोलने का निर्णय लिया था और स्कूल प्रबंधन को कोविड महामारी के चलते जारी दिशा निर्देशों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन जैसे सुरक्षात्मक उपायों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos