लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दस महीने बाद खुले स्कूल, पहले दिन नहीं दिखा उत्साह

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:14 IST

Open in App

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान में लगभग दस महीने के बाद स्कूल सोमवार को खुले लेकिन पहले दिन कम ही छात्र छात्राएं कक्षाओं में आए।

राज्य में लगभग दस महीने से शिक्षण कार्य के लिए बंद स्कूलों में 9 से 12वीं तक की कक्षाएं, विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की अन्तिम वर्ष की कक्षाएं, कोचिंग सेन्टर तथा सरकारी प्रशिक्षण संस्थान सोमवार से फिर खुले।

सरकार द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश व परिचालन प्रक्रिया जारी की गई है। स्कूल प्रबंधकों व संचालकों की ओर से विद्यार्थियों की गर्मजोशी से अगवानी की गयी और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए व्याख्यान भी हुए।

जयपुर के सुबोध पब्लिक स्कूल के प्रवक्ता संजय पाराशर ने कहा, ‘‘आज विशेषकर दसवीं व 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। उम्मीद है कि यह आने वाले दिनों में बढ़ेगी। संभवत: अभिभावक अभी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिहाज से थोड़ा और इंतजार कर रहे हैं।’’ कक्षाओं में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही आ सकते हैं और हमने अभिभावकों से लिखित में सहमति ली है।

उन्होंने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग समाप्त हो चुका है और बोर्ड पूर्व इम्तहान जल्द ही होने हैं।

सोडाला इलाके के यक्ष पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बी एल शर्मा ने कहा कि पहले दिन लगभग 30 प्रतिशत विद्यार्थी ही कक्षाओं में आए।

वहीं राज्य सरकार ने सावधानी बरतते हुए सम्बद्ध इलाकों में तैनात आईएएस व आरएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई कि वे पहले दिन यानी सोमवार को स्कूलों में जाकर देखें कि वहां तय परिचालन नियमों का पालन हो रहा है। इसके तहत अधिकारी स्कूलों में मुआयना करने पहुंचे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने खुद सीकर जिले के कई स्कूलों में जाकर स्कूल में बरती जा रही सावधानियों का निरीक्षण लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे