लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्कूल खुले, दो शिक्षक संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:00 IST

Open in App

औरंगाबाद, चार जनवरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में सोमवार को नौवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्रों के लिये स्कूल दोबारा खुल गये हैं, हालांकि दो शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल खुलने के पहले दिन नगर निगम के स्कूलों में छात्रों की संख्या अच्छी थी। बहरहाल, स्कूलों आए छात्रों की वस्तविक संख्या की जानकारी शाम को होगी ।

अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद नगर निगम ने सभी शिक्षकों के लिये कोरोना वायरस जांच अनिवार्य कर दिया है। पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये स्कूल बंद कर दिए गए थे। अब नौवीं और दसवी कक्षा के लिए उन्हें खोलने की अनुमित मिली है।

अधिकारी ने बताया कि 28 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच 1358 शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर जांच की गई है। उनमें से दो शिक्षक एवं एक कर्मचारी अब तक संक्रमित पाये गये हैं।

संपर्क करने पर नगर निगम के शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोरे ने पीटीआई भाषा को बताया कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अच्छी है।

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ छात्रों के पास माता पिता का सहमति पत्र नहीं था। उन्हें वापस भेज दिया गया। स्कूल आने के लिये छात्र-छात्रायें उत्साहित हैं और हम निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में उनकी संख्या में वृद्धि देखेंगे।’’

एक निजी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अजय निलंगेकर ने बताया कि सुबह में अच्छी संख्या में छात्र स्कूल आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया