लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के लिए 11 महीने बाद खुले स्कूल

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:21 IST

Open in App

कोलकाता, 12 फरवरी महामारी के कारण 11 महीने तक बंद रहने के बाद पश्चिम बंगाल में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल शुक्रवार से खुल गए। सभी स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का बेहद कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण सरकार ने मार्च, 2020 में पूरे देश में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया था।

प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि नए मामलों में वृद्धि रोकने के लिए कोविड-19 दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

कई स्कूलों ने सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए पढ़ाई शुरू की है जबकि कई ने नौंवी से 12वीं तक के लिए। जिन स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई शुरू हुई है उनमें कक्षाएं एक-एक दिन के अंतर पर चलेंगी।

शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र अब स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे। सरकार ने स्कूल प्रशासन से कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इस अवसर पर मैं अभी छात्रों और शिक्षकों का स्वागत करता हूं। हमें बहुत सावधानी रखनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित