लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुले स्कूल

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:15 IST

Open in App

चेन्नई, एक नवंबर तमिलनाडु में 19 महीने के बाद सोमवार को पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक बार फिर से खुल गए। राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का जगह-जगह पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

स्टालिन ने इससे पहले स्कूल आने वाले बच्चों के लिए सौहार्दपूर्ण स्वागत का आह्वान किया था। मुख्यमंत्री ने यहां गिंडी में चेन्नई महानगर पालिका द्वारा संचालित एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों को शिक्षा किट और मिठाई वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के मंत्री ई वी वेलू और एम सुब्रमण्यम भी मौजूद रहे।

कोविड-19 महामारी के कारण काफी लंबे समय बाद राज्य भर में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया। स्कूलों के फिर से खुलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया और प्रशासन ने भी विभिन्न जगहों पर पारंपरिक रूप से उनका स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पारंपरिक नागस्वरम-थविली वाद्ययंत्र भी बजाए गए।

कई स्कूलों में शिक्षकों व प्रशासकों ने बच्चों पर गुलाब जल छिड़ककर और उन्हें फूल तथा चॉकलेट भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोविड संबंधी सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं और मानदंडों का कड़ाई से पालन हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं