लाइव न्यूज़ :

पुणे में पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुले स्कूल

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:49 IST

Open in App

पुणे, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे और इससे सटे पिंपरी चिंचवाड़ शहर के अधिकतर स्कूल बृहस्पतिवार को पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फिर से खुल गए। अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय के बाद स्कूलों के दोबारा खुलने से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी देखी गयी।

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 में देश के अन्य हिस्सों समेत महाराष्ट्र में भी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था।

इससे पहले कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर दिसंबर के पहले सप्ताह से स्कूलों को पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला टाल दिया गया था।

पुणे में नगर निगम आयुक्त विक्रम कुमार की ओर से स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश जारी किया गया था।

पुणे जिला प्रधानाध्यापक संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र गायकवाड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जिले में आज अधिकतर स्कूल फिर से खुल गए हैं। पहले दिन काफी संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे और वे बेहद खुश तथा प्रफुल्लित नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा