लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में छठी से आठवीं ​कक्षा के लिए भी स्कूल खुले

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:29 IST

Open in App

देहरादून, 16 अगस्त उत्तराखंड में उच्च कक्षाओं के बाद सोमवार से छठी से आठवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए भी ज्यादातर स्कूल खुल गए।

विद्यालय खुलने के दौरान सैनेटाइजेशन, सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसे कोविड नियमों का पालन किया गया। हालांकि छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही और ज्यादातर स्कूलों में 20 से 25 प्रतिशत छात्र ही पहुंचे।

प्रदेश में सरकारी स्कूलों के साथ ही ज्यादातर निजी स्कूलों में भी छठी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू हो गयीं । कुछ निजी स्कूल इसी सप्ताह खुलने की तैयारी में हैं जबकि कुछ ने अभी निर्णय नहीं लिया है।

एक निजी विद्यालय की प्राचार्य छाया खन्ना ने बताया कि उनके स्कूल में आगामी बृहस्पतिवार से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल 19 प्रतिशत छात्रों के अभिभावकों ने ही भौतिक रूप से कक्षाओं में आने की सहमति दी है जो बहुत कम है।

उत्तराखंड में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए दो अगस्त से ज्यादातर स्कूल खुल गए थे।

राज्य मंत्रिमंडल की 27 जुलाई को हुई बैठक में प्रदेश में कोविड के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों को दो अगस्त से खोलने का निर्णय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं