लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कक्षा नौ से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए खुले स्कूल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जुलाई हरियाणा में तीन महीने बाद शुक्रवार को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को दोबारा से खोल दिया गया। कई छात्रों ने कहा कि महामारी के इस दौर में ऑनलाइन कक्षाएं जरूरी हैं, लेकिन स्कूल की कक्षा में आकर पढ़ाई करने का अलग महत्व है और उसका कोई विकल्प नहीं है।

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला किया है, जिसके तहत 23 जुलाई से कक्षा छह से कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूलों को खोल दिया जाएगा।

छात्रों ने लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद स्कूल लौटने पर खुशी व्यक्त की। अप्रैल के महीने में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान हरियाणा में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था।

हरियाणा में कोविड-19 के मामलों में कमी आने आने के बाद राज्य सरकार ने कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा करते हुए कहा है कि अभिभावकों की ओर से लिखित अनुमति मिलने के बाद ही छात्रों को स्कूलों की कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं और छात्रों के लिए स्कूलों में आना अनिवार्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता