लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय एक जुलाई से खुलेंगे

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:52 IST

Open in App

प्रयागराज, 15 जून उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को प्रशासनिक कार्यों के लिए एक जुलाई, 2021 से खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। हालांकि, अग्रिम आदेश तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराना नितांत आवश्यक एवं अपरिहार्य है।

इसके अलावा, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत प्रेषित परिवर्तन लागत की धनराशि छात्र-छात्राओं / अभिभावकों के बैंक खातों में समय अंतर्गत भेजना तथा प्राप्त खाद्यान्न का वितरण कराने को कहा गया है। साथ ही वे बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराएंगे।

पत्र के मुताबिक, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन कराने को कहा गया है। साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग, अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 19 मई, 2021 को एक पत्र के जरिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन पाठन की गतिविधियां ई पाठशाला के माध्यम से संचालित करने का निर्देश दिया था। साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने का भी निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो