लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में विद्यालयों को लॉकडाउन अवधि के लिये सिर्फ ट्यूशन शुल्क लेने का दिया गया आदेश

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:07 IST

Open in App

देहरादून, 22 मार्च उत्तराखंड सरकार ने आठ फरवरी से दोबारा खुले विद्यालयों को लॉकडाउन की अवधि के लिए विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन शुल्क ही लेने का सोमवार को आदेश दिया।

गौरतलब है कि आठ फरवरी से राज्य में छठी से नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए विद्यालय खुल गए हैं।

स्कूल शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि विद्यालय विद्यार्थियों के कक्षाओं में आने के दिन से ही केवल पूरा शुल्क ले सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी जिनकी पढ़ाई अब भी ऑनलाइन माध्यम के जरिए हो रही है, वे केवल ट्यूशन शुल्क का ही भुगतान करेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया कि किस्त में शुल्क अदा करने के अभिभावाकों के आग्रहों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू