लाइव न्यूज़ :

मुंबई में स्कूल 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे : बीएमसी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:42 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवम्बर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि शहर में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले स्कूलों को 23 नवंबर से फिर से खोलने का फैसला किया गया था। महानगर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज किये जाने के मद्देनजर स्कूलों को फिलहान नहीं खोलने का निर्णय किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि, महाराष्ट्र के अन्य शहरों में स्कूल स्थानीय परिस्थितियों और मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय कार्यक्रम के अनुसार फिर से खुल सकते हैं।

महाराष्ट्र में स्कूल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मार्च से बंद हैं। इन स्कूलों को दिवाली की छुट्टियों के बाद 23 नवंबर से नवीं से बारहवीं कक्षा के लिए फिर से खोलने की तैयारी थी।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामले शहर में बढ़ रहे हैं। कुछ स्कूलों को महामारी के बीच जांच और पृथकवास सुविधाओं के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने के लिए हमने स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया है।’’

गत 16 नवंबर को कोविड-19 के 409 नए मामले सामने आये थे, जो अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे कम मामले थे। उसके बाद शहर में 17, 18 और 19 नवंबर को क्रमशः क्रमशः 541, 871 और 924 नये मामले सामने आये थे।

स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर स्थानीय स्थितियां अनुकूल हों तो, राज्य के अन्य हिस्सों में स्कूलों को 23 नवंबर से फिर से खोला जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि अगर कोई मामला नहीं है या संक्रमण के बहुत कम मामले हैं, तो स्थानीय अधिकारियों जैसे नगरपालिका आयुक्त या जिला कलेक्टरों को स्कूलों को फिर से खोलने का अधिकार दिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की थी कि स्कूल 23 नवंबर से सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ नवीं से बारहवीं कक्षा के लिए फिर से खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल