लाइव न्यूज़ :

31 जुलाई तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने उठाया कदम

By सुमित राय | Updated: June 26, 2020 20:23 IST

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सिसोदिया के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज (शुक्रवार) को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद यह कदम उठाया है। इनमें सरकारी, प्राइवेट, ऐडेड, एनडीएमसी सभी स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के दौरान विभिन्न माध्यमों से शिक्षा जारी रखने संबंधी अनुभवों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में अलग-अलग कक्षाओं के अनुरूप विशिष्ट योजना बनाने संबधी सुझावों पर भी चर्चा हुई।

सरकार स्कूलों को खोलने के लिए तैयार कर रही है योजना

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "हम एक तरह से स्कूलों को फिर से खोलने की योजना तैयार कर रहे हैं, जो छात्रों को नई परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और न डरने के लिए तैयार करेगा। इससे छात्रों को कोरोनो वायरस के साथ रहने में मदद मिलेगी।"

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी योजना छात्रों को नई परिस्थितियों से तालमेल बिठाने के लिए तैयार करेगी। (फाइल फोटो)

शिक्षकों और अभिभावकों के सुझावों पर किया गया विचार

बैठक में दिल्ली के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 829 शिक्षकों, 61 स्कूल हेड, 920 छात्र और 829 अभिभावकों के ऑनलाइन सुझावों पर विचार चर्चा हुई।। इसके अलावा बैठक में स्कूल स्तर पर 23262 शिक्षकों और 98423 अभिभावकों के सुझावों पर आधारित जिले वार रिपोर्ट पर विचार किया गया।

दिल्ली में करीब 74 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 73780 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2429 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में अब तक 44765 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 26586 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव