लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से कक्षा 9-12वीं तक के स्कूल फिर से खुलेंगे

By स्वाति सिंह | Updated: September 18, 2020 20:08 IST

कैबिनेट ने गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार 21 सितंबर से राज्य में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति दी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया।

घातक वायरस के प्रकोप के बाद मार्च में राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। कैबिनेट ने गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार 21 सितंबर से राज्य में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति दी।

उन्होंने कहा कि ये स्कूल 50 प्रतिशत शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक के 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति में खोले जाएंगे। छात्र स्वैच्छिक रुप से स्कूल आएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए छात्रों के माता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति अनिवार्य है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं