लाइव न्यूज़ :

नासिक में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल चार जनवरी से खुलेंगे

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:22 IST

Open in App

नासिक, 19 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार को कहा कि नासिक जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल चार जनवरी से दोबारा खुलेंगे। वह नासिक के प्रभारी मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा कि निकाय एवं जिला परिषद प्रशासन को इसके अनुसार तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

नासिक में कोविड-19 संबंधी स्थितियों की समीक्षा बैठक के बाद भुजबल ने संवाददाताओं से यह बातें कहीं। बैठक में जिलाधिकारी सूरज मनधारे, पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय, नासिक नगर निगम के आयुक्त कैलाश जाधव, सीईओ (जिला परिषद) लीना बंसोड और पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल भी मौजूद रहे।

भुजबल ने कहा, ''चार जनवरी से स्कूल पुन: खोले जाने के मद्देनजर नगर निगम, परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग को शिक्षकों के साथ ही सभी स्कूल कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण कराने के लिए योजना बनानी चाहिए। अगले कुछ दिनों में सभी स्कूलों को आवश्यक तौर पर सैनेटाइज किया जाना चाहिए।''

कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के संबंध में मंत्री ने कहा कि जिले में 650 बूथ बनाए जाएंगे, जहां रोजाना 100 लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र