लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 18 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, शिक्षण संस्थान

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:58 IST

Open in App

जयपुर, पांच जनवरी राजस्थान में स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान कोविड-19 लॉकडाउन के कारण लगभग नौ महीनों तक बंद रहने के बाद 18 जनवरी से फिर से खुलेंगे। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान नौंवी से 12वीं तक के स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया।

गहलोत ने कहा कि देश और प्रदेश में कोविड-19 के नये स्वरूप (स्ट्रेन) के मामले सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा संकट खड़ा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए इस वायरस से अत्यधिक प्रभावित ब्रिटेन सहित अन्य देशो से प्रदेश में आए यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाए। इन यात्रियों की कोविड जांच एवं सघन स्क्रीनिंग की जाए।

गहलोत मंगलवार को कोविड-19 की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वायरस के नये स्वरूप के कारण ब्रिटेन में जिस तरह की भयावह स्थिति पैदा हो गई है और वहां फिर लॉकडाउन लगाना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे सबक लेते हुए हमें विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने निर्देश दिए कि नये स्ट्रेन को लेकर प्रदेश की ओर से केन्द्र सरकार को आवश्यक सुझाव जल्द भेजे जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए