लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में स्कूल, कॉलेज 16 नवम्बर से फिर खुलेंगे: बनर्जी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:17 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि स्कूल और कॉलेज 16 नवंबर से फिर से खुलेंगे और मुख्य सचिव को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार कक्षा नौ से 12वीं तक कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी करेगी। उन्होंने कहा कि अन्य कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय बाद में कोविड-19 की आपात स्थिति के आधार पर किया जाएगा।

राज्य सचिवालय के एक सूत्र ने बताया कि कॉलेजों में भौतिक कक्षाएं फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

बनर्जी ने सिलीगुड़ी में उत्तर कन्या में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद मुख्य सचिव एच के द्विवेदी से कहा, ‘‘16 नवंबर से स्कूल-कॉलेज फिर से खोलें। उससे पहले आपको वहां सफाई और अन्य उपाय करने होंगे।’’

मुख्यमंत्री ने इससे पहले दिन में कहा था कि शैक्षणिक संस्थान 15 नवंबर से फिर से खुलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले, मैंने कहा था कि शैक्षणिक संस्थान 15 नवंबर को फिर से खुलेंगे। लेकिन क्योंकि उस दिन (आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती) छुट्टी है, इसलिए स्कूल अब 16 नवंबर को फिर से खुलेंगे।’’

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद से राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे।

राज्य सचिवालय में एक उच्च पदस्थ सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रारंभिक योजना के अनुसार, कक्षा आठवीं तक के जूनियर कक्षाओं के छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और उन्हें स्कूलों में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। कॉलेजों को फिर से खोलने की योजना बनाई जा रही है।’’

इस बीच, डॉक्टरों और शिक्षाविदों ने शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के फैसले का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे