लाइव न्यूज़ :

गुजरात में नौ महीने बाद खुले स्कूल, कॉलेज

By भाषा | Updated: January 11, 2021 13:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 जनवरी गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के कारण नौ महीने तक बंद रहने के बाद 10वीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए स्कूल और स्नातक तथा स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज सोमवार से फिर से खुल गए।

राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने बताया कि छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना, उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा और स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश से पहले शरीर के तापमान की जांच की जाएगी।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि छात्रों के स्वागत के लिए गुजरात के विभिन्न स्कूलों में राज्य के मंत्री और भाजपा के विधायक मौजूद थे।

चूडासमा ने गांधीनगर के कलोल शहर में एक स्कूल में छात्रों का स्वागत किया जबकि गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में एक स्कूल में मौजूद थे।

चूडासमा ने बताया, ‘‘कोविड-19 के कारण लंबे समय तक बंद रहने के बाद स्कूलों और कॉलेजों के फिर से खुलने पर छात्रों के बीच काफी उत्साह था। स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेजों को खोलने के अलावा हमने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के कारण 10 वीं और 12 वीं की कक्षाओं के लिए भी स्कूलों को खोलने का फैसला किया है।’’

स्कूलों के प्रबंधन को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र की मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

संक्रमण के मामले घटने के बाद पिछले सप्ताह राज्य मंत्रिमंडल ने 10 वीं और 12 वीं की कक्षाओं तथा स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेजों को खोलने का फैसला किया था।

सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च में राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय परिसरों को बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे