लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, चार जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:28 IST

Open in App

शिमला, 23 नवंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सोमवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया और चार जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में मंगलवार से 15 दिसंबर तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

राज्य में 31 दिसंबर तक तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी हर दिन कार्यालय आएंगे। सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग जमा नहीं होंगे और मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पाबंदी लगाने का फैसला किया गया।

इस महीने राज्य में संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। कुल 547 मौतों में से 235 मौत नवंबर में हुई है। राज्य में 31 अक्टूबर को संक्रमण के 22,060 मामले थे। तीन सप्ताह बाद सोमवार शाम को संक्रमण के कुल 34,442 मामले हो गए। राज्य में 6,535 मरीजों का उपचार चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्कूल एक नवंबर को खुल गए थे। लेकिन इनमें से कुछ में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 25 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया था। अब 31 दिसंबर तक सारे शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

मंत्री ने कहा कि शिक्षक अगले आदेश तक घर से ही काम करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू