लाइव न्यूज़ :

वर्षा के बीच ओडिशा के हिस्सों में स्कूल दो दिन के लिए बंद, पुरी एवं भुवनेश्वर में रिकार्ड वर्षा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 सितंबर ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब के कारण सोमवार को तीसरे दिन भी बारिश जारी रहने के कारण 12 जिलों में स्कूल दो दिनों के लिए बंद कर दिए हैं।

स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री समीर दाश ने कहा कि जिन12 जिलों में मंगलवार तक स्कूल बंद रहेंगे उनमें खोरधा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल, नयागढ़, गंजाम, कंधमाल, अंगुल, जाजपुर और बौध जिले शामिल हैं।

कोविड-19 स्थिति में सुधार के बाद कक्षा 9, 10 और 12 के लिए स्कूल फिर से खुल गए थे।

शनिवार से राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश हुई जब बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक गहरे अवदाब में बदल गया और भद्रक जिले के चांदबली के पास तट को पार किया। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

भुवनेश्वर में पिछले 24 घंटे में सुबह 8.30 बजे तक 195 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे 63 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया जबकि पुरी में भी इस अवधि के दौरान 341 मिमी बारिश हुई जिससे उसका 87 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

जल संसाधन विभाग ने कहा कि उसने बाढ़ की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। इसने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं और उन्हें कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा।

कटक और भुवनेश्वर के नगर निकायों ने दोनों शहरों के निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए लगभग 400 पंप लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया