लाइव न्यूज़ :

स्कूल एवं अस्पताल अपने परिसर में अग्नि सुरक्षा स्थिति को दर्शायें : गुजरात उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक जून गुजरात उच्च न्यायालय ने स्थानीय अधिकारियों को सलाह दी है कि वह अस्पतालों, स्कूलों एवं अन्य संस्थानों से उनके परिसर के बाहर बोर्ड पर अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र दर्शाने के लिये कहें।

गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी एवं न्यायमूर्ति भार्गव डी करिया की पीठ ने इमारतों, विशेष रूप से अस्पतालों और स्कूलों के लिए सरकार के अग्नि सुरक्षा उपायों से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान स्थानीय अधिकारियों को यह सुझाव दिया ।

पीठ ने कहा, ‘‘यदि कोई व्यक्ति जानता है कि अग्नि सुरक्षा नहीं है, तो क्या कोई बिना अग्नि सुरक्षा के अस्पताल जा सकता है? अस्पतालों को बाहर बोर्ड लगाने दें कि अग्नि सुरक्षा नहीं है ।’’

राज्य सरकार के स्थानीय शहरी निकायों ने अदालत को सूचित किया कि कोविड-19 समेत सैकड़ों अस्पताल, और सरकारी एवं निजी स्कूल हैं, जिनके पास अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र अथवा भवन उपयोग की अनुमति नहीं है।

अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुपालन को पूरा करने की आवश्यकता होती है।

अदालत ने कहा, ‘‘जिन अस्पतालों के पास अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं है उन्हें एक फ्लेक्सी बोर्ड लटकाने के लिये कहें जिस पर यह लिखा हो कि उनके पास अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं है। अस्पतालों से कहें कि वह एक बड़ा बैनर लटकायें और उस यह लिखें कि अमुक अवधि के लिये उनके पास अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र मौजूद है।’’

पीठ ने पूछा कि भवन निर्माण के समय अगर निर्माण विवरण के साथ बोर्ड बाहर लगाया जा रहा है तो सभी इमारतों के बाहर अनापत्ति प्रमाणपत्र की जानकारी क्यों नहीं प्रदर्शित की जा सकती है?

अदालत ने कहा, ‘‘कौन अपने बच्चों को उस स्कूल में भेजेगा जिसके बारे में उन्हें यह पता हो कि स्कूल में अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं है। लोगों को इस बात का पता होना चाहिए कि (इमारतों में) आग से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग