लाइव न्यूज़ :

स्कूली छात्राओं को लेगिंस उतारने के लिए किया मजबूर, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 20, 2019 06:25 IST

Open in App
ठळक मुद्दे मिशनरी स्कूल में कई छात्राओं को सिर्फ इसलिए लेगिंस उतारने के लिए मजबूर किया गयाअभिभावकों ने स्कूल के सामने इकट्ठा हो इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

 बीरभूम जिले में शांतिनिकेतन के पास स्थित एक अंग्रेजी माध्यम मिशनरी स्कूल में कई छात्राओं को सिर्फ इसलिए लेगिंस उतारने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उसके रंग स्कूल की वर्दी के साथ मेल नहीं खा रहे थे। घटना सोमवार की है लेकिन सामने उस समय आई जब मंगलवार सुबह अभिभावकों ने स्कूल के सामने इकट्ठा हो इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सोमवार को पांच से नौ वर्ष की बच्चियां सुबह ठंड होने के कारण स्कूल लेगिंस पहनकर गई थीं लेकिन प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने उसके वर्दी से मेल ना खाने के कारण उसे उतरवा दिया। छात्रा के पिता ने कहा, ‘‘ मेरी बेटी सोमवार दोपहर जब वापस आई तो मैंने देखा कि उसने लेगिंस नहीं पहनी है। पूछने पर उसने बताया कि शिक्षक ने उसे उतरवा दिए।’’

स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर अर्चना फर्नांडीज ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि यह छात्रों को अपनी लेगिंस उतारने के लिए मजबूर करने की घटना नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘ छात्रों को केवल लेगिंस देने को कहा था क्योंकि वे स्कूल की वर्दी से मेल नहीं खा रही थी।’’ एक वरिष्ठ शिक्षक ने कहा, ‘‘ छात्रों को केवल लेगिंस उतारने के लिए कहा गया था, किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की गई।’’

पश्चिम बंगाल शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘ हमने कथित घटना को गंभीरता से लिया है।’’ उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा विभाग से भी स्कूल अधिकारियों से इसपर रिपोर्ट मांगने को कहा है। चटर्जी ने कहा, ‘‘ रिपोर्ट मिलने के बाद मैं सुनिश्चित करूंगा कि उचित कार्रवाई की जाए। हम आईसीएसई बोर्ड से भी इस संबंध में बात करेंगे।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है