लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के बांगुर में स्कूली छात्रा का शव मिला

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:37 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी उत्तर पूर्वी कोलकाता के बांगुर क्षेत्र में स्कूल की एक छात्रा का शव खून से लथपथ पाया गया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि लेक टाउन की निवासी किशोरी ने बांगुर में ब्लॉक ए स्थित एक बहुमंजिला इमारत से कूद कर आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि किशोरी का शव रविवार शाम को प्राप्त हुआ।

एक अधिकारी ने कहा कि शव के पास से कथित तौर पर सुसाइड नोट और एक मास्क मिला है।

पुलिस ने कहा कि लड़की साल्ट लेक स्थित एक जानेमाने स्कूल की छात्रा थी और स्थानीय दुकान से पेन तथा अन्य चीजें खरीदने निकली थी।

अधिकारी ने कहा, “किशोरी जब घर नहीं पहुंची और उसके मोबाइल पर कॉल करने पर उत्तर नहीं मिला तो उसके परिवार ने लेक टाउन पुलिस थाने से संपर्क किया। दूसरी तरफ बांगुर के निवासियों ने हमें शव मिलने की सूचना दी।”

पुलिस ने कहा कि वह सभी आशंकाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया