लाइव न्यूज़ :

बच्चे के साथ अश्लील बातें करने और अश्लील वीडियो दिखाने वाला स्कूल कर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 23:01 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 22 नवम्बर खरखौदा शहर के एक निजी स्कूल के एक कर्मचारी द्वारा नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील बातें करने और उसे अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पीटर को गिरफ्तार किया है।

हालांकि स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि आरोपी कर्मी को तत्काल स्कूल की नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंन कहा है कि इस मामले में वह बच्चे के साथ है और आरोपी ने अगर इस तरह की घिनौनी हरकत की है तो उसे कानून के हिसाब से दंड मिलना चाहिए।

पीडि़त बच्चे के परिजनों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने स्कूल में भी संपर्क किया और पुलिस थाने में भी संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने ठीक से उनकी सुनी नहीं और न ही कार्रवाई की जिसके बाद उन्होंने मामले की सोनीपत पुलिस अधीक्षक को दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज दर्ज किया और मौजूदा हाल में पुलिस ने पोस्को एक्ट में आरोपी पीटर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच अधिकारी विजयपाल का कहना है कि सोमवार को बच्चे के ब्यान न्यायाधीश के सामने दिलवाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो