लाइव न्यूज़ :

आगरा में बच्चों से भरी स्कूली वैन नाले में गिरी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:43 IST

Open in App

आगरा, 26 अक्टूबर आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी। इस हादसे में कुछ बच्चे मामूली रूप से घायल हुए और ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला।

अधिकारियों के अनुसार आगरा की सीमा से सटे भरतपुर जिले के गांव नगला जानू स्थित मनीष पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार सुबह तकरीबन आठ बजे बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर गांव नगला उत्तू के पास सड़क किनारे गढ्डे में पलट गयी। बच्चों को बचाने के लिए आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये।

घटना के समय वैन में 11 बच्चे सवार थे। थाना फतेहपुर सीकरी के निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। उन्होंने कहा कि हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन आगरा के नम्बर की है। पुलिस ने घटना के संबंध में स्कूली बच्चों से जानकारी जुटाई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं । सभी बच्चों को उनके परिजन घर ले गये। वैन चालक से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग