लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शाजापुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में बच्चों से भरी वैन गिरने से 3 छात्रों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 18:04 IST

शुक्रवार को ही बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस शुक्रवार को यहाँ बन्द्रभान रोड पर पलट गयी जिससे करीब 22 बच्चे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

Open in App

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शुक्रवार (18 अक्टूबर) बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन तालाब में गिर गई। इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि बहुत से बच्चे घायल है। बताया जा रहा है कि इस स्कूली वैन में 21 बच्चे सावल थे। इसमें से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शुक्रवार को ही बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस शुक्रवार को यहाँ बन्द्रभान रोड पर पलट गयी जिससे करीब 22 बच्चे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस में 26 बच्चे सवार थे जिसमें से किसी के भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया ने बताया कि कैंपियन स्कूल के करीब 22 बच्चों को छोटी-मोटी चोटें आई हैं जिसके लिए जिला अस्पताल में उनका उपचार किया गया। कैंपियन स्कूल के निदेशक विजय सेठ ने कहा कि जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर संगाखेड़ा-कला गांव में एक ट्रैक्टर-ट्राली के ओवरटेक करने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। चश्मदीदों के अनुसार, दुर्घटना के समय बस लापरवाही से चलाई जा रही थी। बाबई क्षेत्र की पुलिस घटना की जाँच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया