लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में स्कूली छात्र अगले अकादमिक सत्र से गीता के ‘श्लोक’ पढ़ेंगे : खट्टर

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि अगले अकादमिक सत्र से राज्यभर के स्कूलों में छात्रों को भगवत गीता के ‘श्लोकों’ का पाठ करना सिखाया जाएगा।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यह घोषणा की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

इस महोत्सव के तौर पर गीता ज्ञान संस्थानम् और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में खट्टर ने कहा कि गीता से संबंधित किताबें पांचवीं और सातवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को गीता का सार अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए क्योंकि इस पवित्र ग्रंथ में संदेश न केवल अर्जुन के लिए बल्कि हम सभी के लिए दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वार्षिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए अगले साल से गीता जयंती समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्योतिसार में ‘गीतास्थली’ पर दो एकड़ भूमि पर 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम पर एक संग्रहालय बनाया जा रहा है।

खट्टर ने कहा कि रामलीला की तर्ज पर अगले साल से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान कृष्ण उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू