लाइव न्यूज़ :

स्कूली छात्र ने मुंबई के होटल में आतंकवादियों के बारे में शरारतपूर्ण फोन किया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:53 IST

Open in App

मुंबई, 26 जून शहर में नौवीं कक्षा के एक छात्र की ताज होटल में दो आतंकवादियों के घुसने को लेकर की गई शरारतपूर्ण फोन कॉल ने शनिवार को पुलिस को परेशान कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित इस होटल को मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के दौरान आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि होटल के स्वागत काउंटर पर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक अनाम शख्स ने फोन किया और दावा किया कि दो आतंकवादी होटल में घुसने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के एक दल ने मौके पर पहुंचकर इमारत की जांच की और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अधिकारी ने बताया कि बाद में कॉल करने वाले की पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि यह फोन पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड से नौवीं कक्षा के एक छात्र ने शरारत में किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे