लाइव न्यूज़ :

स्कूल संगठनों, प्रधानाचार्यों ने दिल्ली में दोबारा स्कूल खोले जाने के कदम का स्वागत किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:55 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली में महामारी के चलते 19 महीने बाद एक नवंबर से दोबारा सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाने के डीडीएमए के फैसले का स्कूल संगठनों और प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया है। हालांकि, कुछ ने इसे ''सही समय'' पर लिया गया निर्णय तो कई ने ''देरी'' से उठाया गया कदम करार दिया।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया। हालांकि, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके से संचालित हों, जिसका अर्थ है कि ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

रोहिणी के एमआरजी स्कूल की प्रधानाचार्य अंशू मित्तल ने कहा कि यह फैसला बिल्कुल सही समय पर आया है क्योंकि सभी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, '' काफी हद तक स्कूल के कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है और थोड़े ही ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें टीके की एक खुराक लगी है। चूंकि, केवल 50 फीसदी छात्रों को उपस्थित रहने की अनुमति रहेगी, ऐसे में प्रबंधन करना आसान रहेगा। स्कूल भी सेनेटाइजर की उपलब्धता के साथ तैयार हैं और स्कूल में कई स्थानों पर सेनेटाइजर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हम भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से शिक्षा के भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं। एक बार फिर से छात्र कैंपस में लौट सकेंगे, यह स्वागत योग्य कदम है।''

'दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन' के अध्यक्ष आर सी जैन ने डीडीएमए के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने इसे देरी से उठाया गया कदम करार दिया।

उन्होंने कहा, '' ये देरी से लिया गया फैसला है, जोकि बेहद जरूरी था। हम इस कदम का स्वागत करते हैं। स्कूल इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि कोविड बचाव नियमों का सख्ती से अनुपालन हो। शिक्षकों को भी पिछले करीब डेढ़ साल से अधिक समय से छात्रों की पढ़ाई को लेकर हुए नुकसान की भरपायी के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।''

गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों की कार्यकारी समिति के महासचिव भारत अरोड़ा ने कहा कि सभी स्कूल इस फैसले को सुनकर खुश हैं।

शालीमार बाग स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अल्का कपूर ने कहा कि स्कूल को जल्द से जल्द खोले जाने की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा, '' हमने स्कूल के संरचना ढांचे को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार बदला है। हम छात्रों का दोबारा स्कूल में स्वागत करने को तैयार हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर स्कूलो को तैयारी दुरुस्त करने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो