लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन से प्रभावित अभिभावकों की मदद के वास्ते स्कूल फीस में कटौती की जाए : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:09 IST

Open in App

मुंबई, छह फरवरी महानगर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को मांग की कि स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए क्योंकि कोरोना वायरस संबंधी महामारी और इससे निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अनेक विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपनी नौकरी खोनी पड़ी है।

महानगर के कांदिवली (पूर्व) से विधायक और बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी अतुल भातखलकर ने कहा कि राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ को फीस में कटौती किए जाने के संबंध में पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन में अनेक लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।’’

भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि वर्षा गायकवाड़ ने राज्य के कुछ स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि संबंधी अभिभावकों की शिकायतों को देखने वाली समिति को अपना काम करने से क्यों रोक रखा है। गायकवाड़ को समिति को अपना काम पूरा करने की अनुमति देनी चाहिए थी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि गायकवाड़ ने ‘‘उन कुछ अभिभावक संघों की छवि खराब करने की कोशिश की, जो फीस में कमी की मांग कर रहे हैं।’’

विधायक ने पूछा कि गायकवाड़ को मंत्री के रूप में, ‘‘छात्रों के हितों की रक्षा करनी चाहिए या स्कूल प्रबंधन की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos