लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में लगातार वर्षा के बाद स्कूल-कॉलेजों में दो दिनों के लिए छुट्टी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:54 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 नवंबर पुडुचेरी सरकार ने लगातार वर्षा होने के मद्देनजर 29 और 30 नवंबर को पुडुचेरी एवं कराईकल क्षेत्रों में सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्री ए नमसशिवयम ने यहां मीडिया को बताया कि इन क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है इसलिए शिक्षण संस्थानों में दो दिनों के लिए छुट्टी घोषित की गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुडुचेरी में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच तक 6.6 सेंटीमीटर वर्षा हुई और पिछले 48 घंटे में कुल 14 सेंटीमीटर वर्षा हो चुकी है।

पुडुचेरी में आज दूसरे दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। निचले इलाकों, आवासीय कॉलोनियों, खेतों एवं मुख्यमार्गों पर जलभराव की खबरें हैं। शहरी एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में सड़कों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

सब्जियों के दाम बहुत ज्यादा बढ़ जाने से इस पूर्व फ्रांसीसी कॉलोनी में लोगों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है