लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज बंद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने अगले आदेश तक स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने तथा निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध 21 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा रविवार तक बढ़ा दी है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद राय ने संवाददाताओं से कहा, “सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए एक हजार निजी सीएनजी बसों को लाया जाएगा। यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू होगी।”

उन्होंने कहा, “स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, प्रशिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हमने गैर आवश्यक वस्तु ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।”

राय ने कहा कि दिल्ली मेट्रो और दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र लिखकर लोगों को मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। परिवहन विभाग ने 10 साल और 15 साल से ज्यादा पुराने डीजल तथा पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की सूची यातायात पुलिस को सौंपी है ताकि उन्हें सड़क पर चलने से रोका जा सके।

मंत्री ने कहा कि यातायात पुलिस को निर्देश दिया गया है कि यातायात जाम पर निगरानी रखने के लिए एक विशेष कार्यबल बनाया जाए। राय ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रमाण पत्र जांचने का अभियान तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अग्निशमन विभाग की मशीनें दिल्ली में सर्वाधिक प्रदूषण वाले 13 स्थानों पर पानी का छिड़काव करेंगी। इसके अलावा शहर में इस काम के लिए 372 टैंकर पहले से तैनात किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर