लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में विद्यालय बंद

By भाषा | Updated: March 22, 2021 00:44 IST

Open in App

रायपुर, 21 मार्च कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को कहा कि दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा के बिना ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।

जन संपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में राज्य शिक्षा विभाग ने देर शाम आदेश जारी किया और यह आदेश राज्य संचालित और केंद्रीय के साथ-साथ निजी विद्यालयों पर भी लागू होगा।

आदेश में कहा गया, ‘‘सभी विद्यालय अगले आदेश तक बंद रहेंगे और 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा के बिना ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।’’

आदेश में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पहले से ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ऑफ़लाइन आयोजित होंगी और इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह