लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु मे किसानों को एक लाख बिजली कनेक्शन देने की योजना की शुरुआत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:26 IST

Open in App

चेन्नई, 23 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को यहां एक लाख कृषि बिजली कनेक्शन देने की योजना शुरू की और बिजली निगम को ‘‘बर्बाद’’ करने के लिए पिछली अन्नाद्रमुक सरकार की आलोचना की।

अन्ना शताब्दी पुस्तकालय सभागार में आयोजित एक समारोह में स्टालिन ने 3,025 करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत के अवसर पर 10 किसानों को पंपसेट के लिए बिजली कनेक्शन प्रदान करने के आदेश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि एक लाख कनेक्शन योजना पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोगी साबित होगी।

स्टालिन ने कहा, ''किसान लाभान्वित होंगे तो वे न केवल अपने लिए बल्कि पूरे राज्य के लोगों के लिए फसल का उत्पादन करेंगे।''

हाल में राज्य विधानसभा में ऊर्जा विभाग के लिए अनुदान की मांग (2021-22) पर चर्चा के दौरान योजना की घोषणा की गई थी।

स्टालिन ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक शासन के दौरान पिछले 10 वर्षों में केवल दो लाख बिजली कनेक्शन दिए गए। जबकि मई में पदभार संभालने के करीब चार महीने बाद उनकी सरकार अब एक लाख कनेक्शन मुहैया करा रही है।

उन्होंने कहा, ''यह अन्नाद्रमुक और द्रमुक के नेतृत्व वाली सरकारों के बीच का अंतर है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''भारत में कहीं और ऐसी सरकार नहीं है जो इतनी जल्दी काम करती हो।''

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के दौरान बिजली निगम को बर्बाद कर दिया गया।

राज्य के स्वामित्व वाली तमिलनाडु बिजली बोर्ड (जिसे टीएनईबी के नाम से जाना जाता है) होल्डिंग कंपनी है और इसकी दो सहायक कंपनियां टीएन जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन और तमिलनाडु ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन हैं।

स्टालिन ने कहा, "यह अन्नाद्रमुक सरकार (2011-21) की उपलब्धि है कि बिजली बोर्ड पर 1.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और उसे 16,000 करोड़ रुपये वार्षिक तौर पर ब्याज के रूप में चुकाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव