लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश बोबडे की अगुवाई में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की निर्धारित बैठक

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाला उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम उच्चतर न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को अपनी निर्धारित बैठक कर रहा है।

बैठक से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे प्रधान न्यायाधीश शीर्ष अदालत और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति पर चर्चा के लिए कॉलेजियम की बैठक कर रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अगले सीजेआई के पद पर वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमण की औपचारिक नियुक्ति के मद्देनजर पांच सदस्यीय कॉलेजियम की यह पूर्व निर्धारित बैठक महत्त्वपूर्ण हो जाती है।

परंपरा के अनुसार, चूंकि राष्ट्रपति ने अगले सीजेआई का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है इसलिए निवर्तमान सीजेआई उच्च न्यायालयों और शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र से कोई अनुशंसा नहीं कर सकते।

कॉलेजियम की यह बैठक न्यायमूर्ति रमण को सीजेआई नियुक्त करने की अधिसूचना से पहले से निर्धारित थी।

सूत्रों ने बताया कि कॉलेजियम की आखिरी बैठक मार्च के तीसरे हफ्ते में हुई थी।

प्रधान न्यायाधीश के अलावा, कॉलेजियम के चार अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमू्र्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर हैं।

सीजेआई बोबडे नीत कॉलेजियम ने अब तक शीर्ष अदालत में किसी न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए अब तक कोई अनुशंसा नहीं की है।

शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के हाल में सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय में रिक्तियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग