लाइव न्यूज़ :

एससीबीए ने प्रधान न्यायाधीश से शीर्ष अदालत के सभागार के इस्तेमाल की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा के विदाई समारोह के लिए शीर्ष अदालत के सभागार के इस्तेमाल की अनुमति नही मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उसे ऑडिटोरियम के इस्तेमाल की अनुमति दी जानी चाहिए।

एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा है कि यह ‘‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन को न्यायाधीश पद से 13 मार्च को सेवानिवृत्त हुईं न्यायमूर्ति मल्होत्रा के विदाई समारोह के लिए ऑडिटोरियम के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रगति मैदान में पूर्व के अप्पू घर की जगह बना ऑडिटोरियम संयुक्त रूप से न्यायाधीशों, शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री और एससीबीए के इस्तेमाल के लिए था।

उन्होंने कहा कि पूर्व में चर्चा की गई थी कि सभागार का इस्तेमाल एससीबीए और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा किया जाएगा जिसमें एक व्यवस्था यह थी कि यदि समानांतर रूप से न्यायाधीशों और एससीबीए को इसकी जरूरत हो तो न्यायाधीशों को प्राथमिकता मिलेगी।

सिंह ने कहा कि हालांकि ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बाद में निर्णय किया गया कि प्रतिष्ठान का इस्तेमाल केवल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए ही होगा जिसका मतलब है कि एससीबीए को किसी उद्देश्य के लिए ऑडिटोरियम के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि निर्णय पूरी तरह मनमाना है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा, ‘‘यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऑडिटोरियम के इस्तेमाल की अनुमति देने से ऐसे समय इनकार किया गया जब एससीबीए न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा को विदाई दे रही थी।’’

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत में बने प्रतिष्ठान के इस्तेमाल को लेकर बार को अजनबी समझना पूरी तरह मनमाना व्यवहार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल