लाइव न्यूज़ :

एससीबीए ने अदालत कक्ष में नियमित सुनवाई फिर से शुरू करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण से उच्चतम न्यायालय के कक्षों में नियमित (ऑफलाइन) सुनवाई फिर से शुरू करने की अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी हालात ‘‘लगभग सामान्य’’ हो गए हैं।

शीर्ष अदालत के बार निकाय ने अपने अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह के माध्यम से प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में मंगलवार को कहा कि पांच जुलाई को कोरोना वायरस से लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर कम होकर 0.09 प्रतिशत हो गई, यानी 61,405 नमूनों की जांच के बाद 54 लोग संक्रमित पाए गए और कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अदालत के कक्ष में नियमित सुनवाई अब शुरू की जा सकती है।

एससीबीए ने सुझाव दिया कि सावधानी बरतते हुए केवल वकीलों को अदालत कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है, जबकि वादी और मीडियाकर्मी डिजिटल माध्यम से कार्यवाही देख सकते हैं।

पत्र में कहा गया है, ‘‘वादियों को भी अदालत कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि हम उनकी टीकाकरण संबंधी स्थिति नहीं जानते और उन्हें केवल डिजिटल माध्यम से अदालत की कार्यवाही देखने की अनुमति दी जानी चाहिए।’’

एससीबीए ने अदालत कक्ष में नियमित सुनवाई फिर से शुरू करने संबंधी तौर-तरीकों एवं नियमों को लेकर कुछ सुझाव भी दिए और कहा कि अदालत कक्षों को दिन में समय-समय पर खाली कराकर सैनेटाइज किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू