लाइव न्यूज़ :

एससीबीए ने सीजेआई से गर्मियों की छुट्टियां समय से पूर्व घोषित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने रविवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण से अनुरोध किया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से उच्चतम न्यायालय में समय से पहले ही गर्मी की छुट्टियां घोषित की जाएं।

नव नियुक्त सीजेआई को लिखे पत्र में एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने यह भी सलाह दी कि अदालत परिसर की अतिरिक्त इमारत का इस्तेमाल अस्पताल के तौर किया जा सकता है।

वकीलों के निकाय ने सीजेआई से अनुरोध किया कि वह एडिशनल सुप्रीम कोर्ट कॉप्लेक्स स्थित वकीलों के चेंबर वाली इमारत को कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र या अस्थायी अस्पताल में बदलने की तुरंत अनुमति दें।

सिंह ने कहा, ‘‘महामारी के बढ़ते प्रकोप से पूरे देश में न्याय से जुड़ा वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उच्चतम न्यायालय के वकील अपवाद नहीं है। हमारे सदस्य रोजाना कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का शिकार हो रहे हैं और अब वह उनकी जिंदगी छीन रही है। गत कुछ दिनों में कई वरिष्ठ सदस्यों सहित हमारे वकीलों की मौत हुई है जो परेशान एवं स्तब्ध करने वाली है।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ा दिया हैं। मौजूदा परिस्थितियों और मई के मध्य में महामारी के चरम पर पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि और बढ़ सकती है। इसलिए उच्चतम न्यायालय से अनुरोध है कि वह गर्मियों की छुट्टियां पहले घोषित करने पर विचार करे ताकि इसे सोमवार से ही यानी 26 अप्रैल से ही लागू किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए