लाइव न्यूज़ :

एससीबीए अध्यक्ष ने शीर्ष अदालत के वकीलों को ‘अधिक प्रतिभाशाली' करार देने वाले बयान पर सफाई दी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने रविवार को अपने उस बयान पर सफाई पेश की, जिसमें उन्होंने कहा था कि उच्चतम न्यायालय में कार्यरत वकील ''अधिक प्रतिभाशाली'' हैं। सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उच्चतम न्यायालय के वकीलों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति दिए जाने तक ही सीमित था।

वरिष्ठ वकील ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण को लिखे पत्र में उन्होंने शीर्ष न्यायालय के वकीलों की लंबे समय से लंबित मांग को उठाया था।

सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, '' प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में उच्चतम न्यायालय के वकीलों को अधिक प्रतिभाशाली करार देने का मकसद केवल उन्हें उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति दिए जाने का विचार करने तक ही सीमित था और विभिन्न उच्च न्यायालयों में वकालत कर रहे वकीलों की प्रतिभा पर उंगली उठाने का कोई इरादा नहीं था।''

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एससीबीए अध्यक्ष द्वारा लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुरोध किया था कि अगर प्रधान न्यायाधीश द्वारा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को इस बाबत कोई निर्देश दिए गए हों तो उसे वापस लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग