लाइव न्यूज़ :

एससीबीए ने उच्च न्यायपालिका में महिला वकीलों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के सुझाव की सराहना की

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण द्वारा महिला वकीलों से उच्च न्यायपालिका में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग जोरदार तरीके से उठाये जाने का आह्वान किये जाने के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने सोमवार को इस बयान की सराहना की और उनसे कॉलेजियम के प्रमुख के रूप में उन्हें न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का आग्रह किया।

उच्चतम न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं द्वारा तीन महिला न्यायाधीशों समेत नव नियुक्त नौ न्यायाधीशों के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने महिला वकीलों का आह्वान किया था कि वे न्यायपालिका में 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए जोरदार तरीके से मांग उठाएं और उन्हें अपनी ओर से ‘‘पूरा समर्थन’’ देने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं नहीं चाहता कि आप रोएं, बल्कि आपको गुस्से के साथ चिल्लाना होगा और मांग करनी होगी कि हम 50 प्रतिशत आरक्षण चाहती हैं।’’

एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने एक बयान में कहा, “मैंने माननीय सीजेआई द्वारा उच्च न्यायपालिका में 50 प्रतिशत आरक्षण मांगने के लिए महिला वकीलों को प्रोत्साहित करने वाली टिप्पणियों को देखा है। मुझे बेहद खुशी है कि सीजेआई ने महिला वकीलों से मिलने के लिए समय निकाला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि निर्वाचित निकाय के रूप में, सीजेआई को एससीबीए की कार्यकारी समिति से अधिक बार मिलना चाहिए क्योंकि कई पत्रों के माध्यम से हम एक बैठक के लिए अनुरोध कर रहे हैं जिसके लिए हमें समय नहीं मिला है।’’

सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि एससीबीए हमेशा उच्च न्यायपालिका में महिलाओं के बड़े प्रतिनिधित्व के लिए आग्रह करता रहा है और बार संस्था की खोजबीन समिति ने उच्च न्यायालयों में पदोन्नति के लिए उच्चतम न्यायालय के वकीलों के नामों की सिफारिश की है और सूची में 13 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालयों में पदोन्नति के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची सीजेआई के पास लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग