लाइव न्यूज़ :

एससीबीए ने कार्यकारी समिति के चुनाव परिणाम की घोषणा की, विकास सिंह बने नए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: February 28, 2021 00:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी उच्चतम न्यायालय बार संघ (एससीबीए) ने शनिवार को अपनी कार्यकारी समिति के चुनाव 2020-2021 के परिणामों की घोषणा की। एससीबीए ने वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को अपना अगला अध्यक्ष घोषित किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार राय को उपाध्यक्ष चुना गया जबकि अधिवक्ता अर्धेंदुमौली कुमार प्रसाद, राहुल कौशिक और मीनेश कुमार दुबे को क्रमश: मानद सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया।

कोविड​​-19 महामारी के मद्देनजर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन मतदान हुआ और इसके बाद नतीजे घोषित किए गए।

एससीबीए की चुनाव समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ वकील पल्लव सिसोदिया ने कहा कि विस्तृत जानकारी जल्द ही बार एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

इससे पहले प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने एससीबीए प्रतिनिधियों से आग्रह किया था कि वे चुनाव कराने से पहले चिकित्सा विशेषज्ञ की राय लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित