लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश मुद्दे पर एससीबीए और बीसीआई आमने सामने

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:08 IST

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के मामले पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) शुक्रवार को आमने सामने आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देएससीबीए ने कहा कि इस मुद्दे पर बीसीआई की असंगत विज्ञप्ति अनावश्यक थी और ऐसा बयान जारी करने से बचा जा सकता है। बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की ओर से एससीबीए और उसके सदस्यों के संदर्भ में जारी बायान असत्य और अनुचित है। 

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के मामले पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) शुक्रवार को आमने सामने आ गए। एससीबीए ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अरुण मिश्रा से जुड़े मामले को सार्वजनिक मुद्दा बनाने वाले बीसीआई के बयान की निंदा की जिन्होंने गुरुवार को कथित रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता को अवमानना की चेतावनी देने पर माफी मांग ली थी।

एससीबीए ने कहा कि इस मुद्दे पर बीसीआई की असंगत विज्ञप्ति अनावश्यक थी और ऐसा बयान जारी करने से बचा जा सकता है। बीसीआई वकीलों की शीर्ष निकाय है और गुरुवार को बयान जारी कर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) और एससीबीए की कार्यसमिति की उस प्रतिक्रिया की निंदा की थी जिसमें न्यायाधीशों से वकीलों से बातचीत के दौरान अधिक संयम बरतने का अनुरोध किया गया था।

बीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा था कि मामले को सार्वजनिक करने के बजाय एससीबीए को न्यायाधीश के चेंबर में जाकर अपने रुख से अवगत कराना था। न्यायमूर्ति मिश्रा ने भी गुरुवार को कहा कि वह करबद्ध होकर सौ बार माफी मांगते हैं अगर उनके शब्दों से कोई आहत हुआ है।

उन्होंने यह माफी वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन को भूमि अधिग्रहण के मामले में सुनवाई के दौरान अवमानना की धमकी देने के दो दिन बाद मांगी। हालांकि, एससीबीए ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की ओर से एससीबीए और उसके सदस्यों के संदर्भ में जारी बायान असत्य और अनुचित है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह