लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: सुप्रीम कोर्ट में 4 अप्रैल तक नहीं आने का प्रस्ताव SCAORA ने किया पास, यहां जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2020 13:23 IST

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप की वजह से चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया (CJI) से आग्रह किया है कि कोर्ट को बंद रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने 4 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में नहीं आने का प्रस्ताव पास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देSCAORA ने 4 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट में नहीं आने का प्रस्ताव किया पास।चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया (CJI) से सुप्रीम कोर्ट को बंद करने का आग्रह भी किया है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से दुनियाभर के कई देश लॉकडाउन हो गए हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं भारत में भी अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 400 से ज्यादा हो चुकी है, जबकि 7 लोग इसके कारण अपनी जान गवां चुके हैं। यही नहीं, महाराष्ट्र में कोविड-19 (COVID-19) के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। यहां अब तक 89 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस आंकड़े के साथ महाराष्ट्र अब देश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में पहले पायदान पर आ चुका है।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एक प्रस्ताव पारित किया कि उसके सदस्य 4 अप्रैल तक कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया (CJI) से कोर्ट को बंद करने का आग्रह भी किया है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने शनिवार को आग्रह किया था कि वो 23 मार्च से चार सप्ताह के लिए छुट्टी घोषित करे। यही नहीं, कोर्ट से एसोसिएशन ने आने वाली गर्मी की छुट्टी की तारीखों में इन छुट्टियों को समायोजित करने का भी सुझाव दिया था।

आपको बता दें कि शीर्ष अदालत में आज से अवकाश शुरू हो चुका है। हालांकि, अब वकील अपील कर रहे हैं कि कोर्ट को 4 अप्रैल तक कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से बंद कर देना चाहिए। मालूम हो, कोरोना वायरस एक ऐसी महामारी है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या अब 3 लाख 39 181 हो चुकी है। इसमें से 14 हजार 703 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तकरीबन 99 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं