लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, दूसरे उम्मीदवार की जगह दे रहे थे परीक्षा, 14 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 13:00 IST

भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल SIT मामले की जांच में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती में धांधलीकई एडमिट कार्ड पर एक ही फोटोशारीरिक परीक्षा के दौरान हुआ खुलासा

दिसंबर 2020 में दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में धांधली के कई मामले सामने आ रहे हैं। स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित की गई लिखित परीक्षा के बाद जब फिजिकल टेस्ट में दोबारा वेरिफिकेशन की बारी आई तब यह धर-पकड़ शुरू हुई।

जालसाजी के इन मामलों में लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल हुए थे, फिजिकल टेस्ट में वे चेहरे बदले हुए पाए गए। इसके अलावा एक ही फोटो कई सारे एडमिट कार्ड पर होने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें गोरखपुर के दो भाई भी शामिल है जिन्होंने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को 27 लाख रुपये दिए थे। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने इस कांड के तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से जुड़े होने की आशंका जताई है।

शारीरिक परीक्षा के दौरान ही दिल्ली पुलिस की टीमों को कुछ अभ्यर्थियों पर शक हुआ, लिहाजा दिसंबर 2020 में आयोजित लिखित परीक्षा में मौजूद उनके फोटो इत्यादि का रिकार्ड मिलाया गया तो, पुलिस का संदेह सही साबित हो गया. पता चला कि फिजीकल परीक्षा में कई ऐसे भी कैंडिडेट शामिल होने आये हैं, जिनकी जगह पर लिखित परीक्षा में कोई और ही चेहरे वाला परीक्षार्थी शामिल हुआ था।

डीसीपी दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट सेल श्वेता चौहान के मुताबिक, "फिलहाल दिल्ली के सोनिया विहार और बाबा हरिदास नगर थानों में अब तक कुल मिलाकर 24 जालसाजों में से 14 के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गये हैं, दिल्ली पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई स्तरों पर वेरिफिकेशन करती है जिसके कारण यह मामला सामने आया"

दिल्ली पुलिस भर्ती शारीरिक परीक्षा में कुल 67 हजार 740 अभ्यर्थी भाग लेंगे, दिल्ली में 3 अलग अलग स्थानों पर 7 बड़े मैदानों में इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया